Ro no D15139/23

जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर किया गया त्वरित निराकरण

*- छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत श्रीमती पूजा चुनाकर को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण*

राजनांदगांव 13 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर-नवागांव वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्रीमती पूजा चुनाकर ने जनदर्शन में स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन की जांच कर पात्रता के आधार पर छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत शीघ्र ऋण स्वीकृत किया गया। योजना के अंतर्गत स्वसहायता समूहों एवं जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना के तहत विभागीय अमले द्वारा आवेदन का परीक्षण कर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप स्वरोजगार प्रारंभ करने हितग्राही श्रीमती पूजा चुनाकर के खाते में 1 लाख 20 हजार रूपए ऋण की राशि उपलब्ध कराई गई। प्राप्त राशि से श्रीमती पूजा चुनाकर ने फैशन जोन के नाम से कपड़ा दुकान की शुरूआत कर स्वरोजगार की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया है। श्रीमती पूजा चुनाकर दिव्यांग श्रेणी से संबंधित हैं। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं आत्मनिर्भर बनने का संकल्प उन्हें समाज में एक नई पहचान दिला रहा है। उनका यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है। श्रीमती पूजा चुनाकर ने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।
क्रमांक 66 —————–

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत