Ro no D15139/23

वन कक्ष पी-111 में अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की कार्यवाही

जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वन परिक्षेत्र सन्ना अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पी-111 में ग्राम सुलेसा के कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  दयानंद यादव,  रमेश यादव,  कुमार यादव एवं  मिथलेश यादव, निवासी ग्राम सुलेसा द्वारा उक्त वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में वन विभाग द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने हेतु समझाइश दी गई थी, किन्तु उनके द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। उक्त परिस्थिति में  12 अप्रैल 2026 को वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि  कुमार यादव, पिता धुनुर यादव, जाति आहीर, निवासी – सुलेसा द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा था। विभाग द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए समझाइश के साथ निर्माण कार्य रुकवा कर स्थल को वन विभाग के कब्जे में लेकर भूमि को रिक्त कराया गया।
इसके अतिरिक्त उसी कक्ष क्रमांक में  दयानंद यादव,  रमेश यादव एवं  मिथलेश यादव द्वारा अतिक्रमण की मंशा से मिट्टी डाली गई थी। उक्त मिट्टी को विधिवत रूप से ग्राम पंचायत सुलेसा के सरपंच को सुपुर्द किया गया है। साथ ही उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उक्त मिट्टी के भौतिक स्वरूप में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए तथा यथास्थिति बनाए रखी जाए।
वन विभाग द्वारा संबंधित सभी व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न किया जाए। यदि पुनः इस प्रकार की गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध प्रचलित वन अधिनियमों एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत