Ro no D15139/23

नशामुक्त समाज का संदेश लेकर तुलसीराम पहुंचे नेपाल साइकिल यात्रा के जरिए युवाओं को दे रहे जागरूकता का संदेश

धमतरी, 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जब इरादे मजबूत हों, तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। इसी दृढ़ संकल्प के साथ धमतरी जिले के ग्राम चर्रा (कुरुद) के 35 वर्षीय युवा तुलसीराम साहू नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश लेकर एक प्रेरणादायक यात्रा पर निकले हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में तुलसीराम साहू 27 मार्च को साइकिल से नेपाल स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा के लिए रवाना हुए थे। करीब 20 दिनों की सतत यात्रा के बाद वे सफलतापूर्वक नेपाल पहुंच चुके हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
तुलसीराम साहू की इस प्रेरणादायक यात्रा को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उनके इस प्रयास को जिले में सराहना मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि तुलसीराम साहू इससे पहले भी सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से कई यात्राएं कर चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने नारी सम्मान के लिए दल्लीराजहरा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा की। वहीं वर्ष 2024 में धमतरी से अयोध्या तक नशामुक्ति का संदेश दिया तथा वर्ष 2025 में पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों का भ्रमण कर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश फैलाया। उनकी प्रत्येक यात्रा समाज में जागरूकता लाने और युवाओं को सही दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण रही है।
रवाना होते समय तुलसीराम की आंखों में उम्मीद और शब्दों में दृढ़ता साफ झलक रही थी। उनका उद्देश्य स्पष्ट है—युवाओं को नशे से दूर रखकर एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि तुलसीराम साहू का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में ऐसे प्रयास निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव लाते हैं। कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत