Ro no D15139/23

बंगाल चुनाव: मतदान से पहले कोलकाता में बसों पर ‘ब्रेक’, सड़कों से आधी गाड़ियां गायब

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल (गुरुवार) को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव से पहले शहर में सार्वजनिक परिवहन पर असर साफ दिखाई देने लगा है. सड़कों से गाड़ियां गायब हो रही हैं. कोलकाता की सड़कों पर निजी सार्वजनिक वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रह गयीं हैं. चुनावी तैयारियों के बीच कोलकाता में बसों की कमी से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने चुनाव कार्यों के लिए सोमवार से ही बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी बसों को सड़कों से हटाकर अपने नियंत्रण में लेना शुरू कर दिया है.

अब तक 1600 बसों को किया गया जब्त

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ही करीब 50 प्रतिशत बसों को यात्री सेवा से हटा लिया गया. इन बसों का उपयोग केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) और पुलिस कर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में किया जायेगा. बस यूनियनों के अनुसार, कोलकाता और आसपास के इलाकों में रोजाना लगभग तीन हजार निजी बसें चलती हैं. इनमें से करीब 1600 बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिग्रहित (रिक्विजिशन) किया गया है. प्रथम चरण के लिए 50 प्रतिशत बसें पहले ही ले ली गयी हैं, जबकि 25 और 27 अप्रैल को भी कुछ बसों को चुनावी कार्यों में लगाया जायेगा. यूनियन ने मांग की है कि चुनावी जरूरतों के बावजूद कम से कम 40 प्रतिशत बसों का संचालन जारी रखा जाए, ताकि शहर में आवागमन पूरी तरह बाधित न हो.

एक साथ बसों की जब्ती से बढ़ी परेशानी

सिटी सबअर्बन बस सर्विस के महासचिव टिटू साहा ने निजी बसों के बड़े पैमाने पर उपयोग को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि दो चरणों में होने वाले चुनाव के कारण एक साथ सैकड़ों बसों को ड्यूटी में लगाया जा रहा है. सामान्य दिनों में शहर की बसें 140 से 200 किलोमीटर प्रतिदिन चलती हैं, लेकिन चुनावी ड्यूटी में इन्हें 500 से 600 किलोमीटर तक चलाना पड़ सकता है, जिससे बसों की स्थिति पर असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है.

  • Related Posts

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

      मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान… बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के नवगछिया पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर और नवगछिया…

    Read more

    तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

    चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री पी विश्वनाथन ने कहा, प्रधानमंत्री पद के लिए   की उम्मीदवारी को लेकर कोई संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूरा भरोसा…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग