Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कर्तव्य में लापरवाही करने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

राजनांदगांव 21 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल खैरझिटी के श्री अवधराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनांदगांव द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि संबंधित राजस्व निरीक्षक द्वारा अपने क्षेत्र के सीमांकन प्रकरणों को लंबे समय तक बिना किसी प्रगति के लंबित रखा गया। इस संबंध में जनसामान्य द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। श्री ठाकुर द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई, जिसके तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा राजनांदगांव नियत किया गया है।
क्रमांक 119 —————–

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 98 प्रतिशत बोनी पूर्ण

    प्रदेश में चालू खरीफ सीजन 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक उर्वरक का भंडारण*   *अब तक किसानों को 12.48 लाख मैट्रिक टन उर्वरकों का वितरण*   रायपुर, 01…

    Read more

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार