Ro no D15139/23

खरीफ सीजन 2026 : अनाज, दलहन एवं तिलहन के प्रमाणित बीजों के विक्रय दर निर्धारित

रायपुर, 23 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा खरीफ सीजन-2026 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन फसलों के प्रमाणित एवं आधार बीजों के विक्रय दर निर्धारित कर दिए गए हैं। इस संबंध में राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति की बैठक 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न फसलों के बीजों की दरों को अनुमोदित किया गया। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार धान (मोटा एवं पतला), धान सुगंधित, कोदो-कुटकी, रागी, उड़द, मूंग, कुल्थी, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, ज्वार तथा अरहर सहित प्रमुख फसलों के लिए अलग-अलग अवधि एवं किस्मों के आधार पर दरें तय की गई हैं। धान मोटा (10 वर्ष के अंदर) का दर 3,478 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान पतला (10 वर्ष के अंदर) का दर 3,919 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं तिल के बीजों की कीमत 20,539 रुपये प्रति क्विंटल तक रखी गई है, जो उच्च श्रेणी में शामिल है। इसी प्रकार सभी किस्मों के सुगंधित धान कृषकों के लिए 4803 रूपए प्रति क्विंटल तथा सहकारी समितियों के लिए 4611 रूपए निर्धारित की गई है। कोदो-कुटकी की दरें कृषकों के लिए 7245 तथा समितियों के लिए 6995 रूपए, रागी किस्मों के लिए 7229 रूपए तथा समितियों के लिए 6940 रूपए, उड़द 5 वर्ष के अंदर के किस्में किसानों के लिए 14351 तथा समिति के लिए 13777 रूपए, उड़द 10 वर्ष के अंदर के किस्मे किसानों के लिए 1407 तथा समिति के लिए 13777 रूपए, उड़द 10 वर्ष के ऊपर के किस्मे 14351 तथा समिति के लिए 13777 रूपए प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। इसी तरह मुंग 5 वर्ष के अंदर के किस्में किसानों के लिए 14006 तथा समिति के लिए 13446 रूपए, मुंग 10 वर्ष के अंदर के किस्मे किसानों के लिए 13390 तथा समिति के लिए 12854 रूपए, मुंग 10 वर्ष के ऊपर के किस्मे 14006 तथा समिति के लिए 13446 रूपए निर्धारित की गई है। वहीं सभी किस्मों के कुल्थी किसानों के लिए 3893 तथा समिति के लिए 3737 रूपए तय की गई है। सोयाबिन 10 वर्ष के अंदर के किस्मे किसानों के लिए 9573 तथा समिति के लिए 9190 रूपए, सोयाबिन 10 वर्ष के ऊपर के किस्मे किसानों के लिए 9805 तथा समिति के लिए 13413 रूपए निर्धारित की गई है। मूंगफली 10 वर्ष के अंदर के किस्मे किसानों के लिए 11816 तथा समिति के लिए 11343 रूपए, मूंगफली 10 वर्ष के ऊपर के किस्मे किसानों के लिए 11816 तथा समिति के लिए 11343 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इसी तरह अरहर 10 वर्ष के अंदर के किस्मे किसानों के लिए 11369 तथा समिति के लिए 10914 रूपए, अरहर 10 वर्ष के ऊपर के किस्मे किसानों के लिए 13220 तथा समिति के लिए 12651 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। वहीं रामतिल की समस्त किस्में किसानों के लिए 12846 रूपए तथा समितियों के लिए 12332 रूपए तथा ढेंचा के सभी किस्में किसानों के लिए 22057 तथा समितियों के लिए 21175 रूपए प्रति क्विंटल तय की गई है। बीज निगम के अनुसार सहकारी समितियों को देयक जारी करते समय निर्धारित दरों पर 4 प्रतिशत कमीशन की कटौती की जाएगी। साथ ही आधार बीजों की विक्रय दर, प्रमाणित बीजों की दर से 100 रुपये प्रति क्विंटल अधिक होगी। परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उत्पादन एवं वितरण अनुदान को समायोजित करते हुए बीजों की अंतिम विक्रय दर तय की गई है। खरीफ 2026 के लिए किसानों को बीज वितरण निर्धारित दरों के अनुसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा अन्य केंद्रीय योजनाओं के तहत बीज वितरण में नियमानुसार अनुदान की राशि जोड़कर अथवा घटाकर दरें लागू की जाएंगी। उत्पादन अनुदान केवल निगम द्वारा उत्पादित बीजों पर ही देय होगा। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को देय भुगतान नियमानुसार कमीशन राशि घटाकर किया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  • Related Posts

    ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार

      ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना से संवर रही किसानों की तकदीर ​ रायपुर,03 सितंबर 2026/पानी को जीवन का पर्याय माना गया है, लेकिन मानसून में यही पानी जब खेतों…

    Read more

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया…

    Read more

    NATIONAL

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी