Ro no D15139/23

मंत्री  राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न

डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2026/ पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष  निरुपा सिंह, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ  अभिषेक जोगावत सहित शासी परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

शासी परिषद की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव जिला खनिज संस्थान न्यास  विनय अग्रवाल ने वर्ष 2016-17 से वर्ष 2025-26 तक सेक्टरवार कार्यों की प्रगति की स्थिति की जानकारी दी। जिसमें उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण, स्वच्छता आदि तथा अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी शामिल रही।

बैठक में मंत्री सहित विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव साझा किया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि हमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, महिला बाल विकास, स्वच्छता के ऊपर विशेष फोकस, गाइडलाइन के हिसाब से भी इन्हीं के ऊपर ज्यादा खर्च करना है, उसी प्रकार से अनुमोदन भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व में स्वीकृति कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपर 30 कोचिंग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण सभी कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कृषि क्षेत्र में विशेष फोकस करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्वीकृति हेतु कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बनाएं। खनिज न्यास की राशि का अच्छे से अच्छा उपयोग हो, जनहित में उपयोग हो। हम सब शासन-प्रशासन मिलकर अच्छा काम करेंगे।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिकता से राशि खर्च किए जाने आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। नए नियमों के अनुरूप पंचवर्षीय कार्ययोजना के लिए विभागों से प्रस्ताव भी मंगाए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ की राशि का नियमानुसार उपयोग कर जिले के विकास कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान सरगुजा जिला खनिज न्यास अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 का ऑडिट कार्य किए जाने अनुमोदन तथा जिला खनिज संस्थान न्यास अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन हेतु रखा गया।

  • Related Posts

    गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    Read more

    रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

      मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ीः  राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी