Ro no D15139/23

रायगढ़ सड़क हादसे में युवा व्यापारी रवि निगानिया के निधन पर चैम्बर पदाधिकारियों ने व्यक्त किया शोक, व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति

 

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा निवासी, युवा व्यापारी एवं छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि निगानिया के असामयिक निधन से पूरे व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आकस्मिक निधन को व्यापार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों सहित जिले के व्यापारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की है।

यह दर्दनाक सड़क हादसा अंबिकापुर के रघुनाथपुर क्षेत्र में लमगांव-कोलकाता ढाबा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 1ः30 से 2ः00 बजे के बीच तीन वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही रवि निगानिया की मृत्यु हो गई। जैसे ही घटना की सूचना लैलूंगा नगर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

रवि निगानिया न केवल एक सफल युवा व्यापारी थे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। वे छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज में प्रदेश उपाध्यक्ष थे और व्यापारियों की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। अपने सरल, मिलनसार और सौम्य स्वभाव के कारण वे व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। समाज सेवा के कार्यों में भी उनकी विशेष रुचि थी और वे समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाते रहे।

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, रायगढ़ जिला इकाई अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, जिला इकाई उपाध्यक्ष मनोज बेरिवाल, अशोक जैन, मनोज अग्रवाल (माँ सेल्स), अशोक मित्तल, ललित बोंदिया, दिलीप अग्रवाल (मोनू), संजय अग्रवाल (पप्पू), आनंद नाहड़िया, राकेश बापोड़िया सहित अन्य व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

चैम्बर पदाधिकारियों ने अपने शोक संदेश में कहा कि रवि निगानिया एक ऊर्जावान और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कम समय में व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका इस प्रकार असमय चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि रवि निगानिया का सरल स्वभाव, सहयोगी भावना और व्यापारियों के हित में किया गया कार्य हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से व्यापार जगत को गहरा आघात पहुंचा है। चैम्बर पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में आत्म बल प्रदान करें।

  • Related Posts

    कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन…

    Read more

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास

    रायपुर, 21 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा