Ro no D15139/23

ज्ञान भारतम् अभियान से सहेजी जाएगी पांडुलिपि – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

*नागरिकों से कागज, लकड़ी, पत्थर, ताम्रपत्र में हस्तलिखित लिपियों की जानकारी देने कलेक्टर का आह्वान*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रेस वार्ता में कहा कि ज्ञान भारतम् अभियान राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत देश की अमूल्य पांडुलिपियों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए  व्यापक अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना है। कलेक्टर ने नागरिकों से कागज, लकड़ी, पत्थर, ताम्रपत्र में हस्तलिखित लिपियों की जानकारी देने का आह्वान किया है।
डाँ संजय ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति, विज्ञान और दर्शन को संजोए रखने वाली पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत न केवल पांडुलिपियों के सर्वेक्षण और दस्तावेजी करण किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान के तहत ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसमें उपलब्ध पांडुलिपियों की तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य किया गया है ताकि उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। जिले में इस अभियान को गति देने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
पिछले दिनों कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बिहारी लाल साहू से उनके निवास चांटीपाली में मुलाकात कर पांडुलिपि संरक्षण पर विस्तृत चर्चा किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से गांवों शहरों में छिपी दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें संरक्षित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।
  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात