Ro no D15139/23

IPL 2026: मैच के बाद बोले शुभमन गिल- आरसीबी को 155 रन पर रोकना शानदार रहा

GT vs RCB, IPL 2026 : गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार (30 अप्रैल) को अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करने के कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को अच्छी पिच पर महज 155 रन के स्कोर पर रोकना शानदार रहा. गिल (18 गेंद में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंद में 39 रन) की अच्छी शुरूआत की मदद से गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया.

गत चैंपियन Royal Challengers Bangalore को बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन टीम मेजबान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 155 रन पर ढेर हो गई. इस सीजन में RCB पहली बार ऑल आउट हुई. गुजरात टाइटन्स ने गिल (चार चौके, तीन छक्के) और बटलर (दो चौके, चार छक्के) के अलावा अंत में राहुल तेवतिया की नाबाद 27 रन (17 गेंद में चार चौके) पारी मदद से 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया.

टीम ने जबरदस्त वापसी की : गिल

मैच के बाद गिल ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे विकेट पर Royal Challengers Bangalore जैसी मजबूत बल्लेबाजी को 155 रन पर रोकना बड़ी बात है. गिल ने माना कि टीम का फील्डिंग इस टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा नहीं रहा, लेकिन दूसरे ओवर के बाद खिलाड़ियों की एनर्जी शानदार रही और टीम ने जबरदस्त वापसी की.

बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा गिल ने?

बल्लेबाजी पर गिल ने कहा कि पहली गेंद पर वह थोड़ा किस्मत वाले रहे, लेकिन उसके बाद उन्हें लगा कि आज उनका दिन है. उन्होंने कहा कि वह आत्मविश्वास में थे और गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते थे. गिल ने राहुल तेवतिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए बहुत अहम हैं और उन्होंने शानदार तरीके से मैच खत्म किया, हालांकि बीच में कुछ विकेट जल्दी गिर गए थे.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात