Ro no D15139/23

धमतरी में विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर का मैदानी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्दे

धमतरी 1 मई 2026 । जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन नगर में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत कलेक्टर श्री मिश्रा ने रुद्री चौक के समीप प्रस्तावित चौपाटी निर्माण स्थल से की। यहां उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट किया कि यह स्थल शहरवासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके बाद कलेक्टर ने लक्ष्मी निवास से विंध्यवासिनी नहर नाका चौक तक प्रस्तावित लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ‘गौरव पथ’ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस सड़क परियोजना को शहर की पहचान से जोड़ते हुए कहा कि निर्माण कार्य की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने कहा ताकि आने वाले समय में शहर वासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। इस दौरान कलेक्टर ने जालमपुर वार्ड में अर्बन चैलेंज फंड से बनाए जाने वाले स्पोर्ट्स क्लब हेतु स्थल का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा रामसागर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 पहुंचे, जहां उन्होंने हितग्राही पुनौतिन बाई के नव-निर्मित प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राही से चर्चा कर योजना के लाभ और निर्माण की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली तथा संतोष व्यक्त किया।
इसके पश्चात कलेक्टर ने गांधी मैदान के समीप स्थित पुराने जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में प्रस्तावित ‘अर्बन चैलेंज फंड कॉम्प्लेक्स’ के स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परियोजना को सुव्यवस्थित योजना के साथ विकसित किया जाए, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, उपायुक्त श्री पी.सी. सर्वा, कार्यपालन अभियंता श्री जगत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात