Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या

*गंगा प्रसाद के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

*किसान किताब में दुरुस्तीकरण से योजनाओं का लाभ लेना हुआ आसान*

रायपुर, 3 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसका उदाहरण गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरदर्री में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में देखने को मिला, जहां ग्राम पंचायत नाका के किसान गंगा प्रसाद खुसरो की समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

*रिकॉर्ड में त्रुटि से नहीं मिल रहा था लाभ*

गंगा प्रसाद खुसरो एक मेहनती और जागरूक किसान हैं। वे लंबे समय से अपनी किसान किताब में त्रुटि की समस्या से जूझ रहे थे। रिकॉर्ड में गलती होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनकी कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। कई प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं हो पाने से वे परेशान थे।

*शिविर में मौके पर हुआ समाधान*

सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर की जानकारी मिलने पर गंगा प्रसाद ने अपनी समस्या दर्ज कराई। शिविर में मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उनकी किसान किताब में मौके पर ही दुरुस्तीकरण कर दिया गया।

*किसान ने जताया आभार*

समस्या का त्वरित समाधान होने पर गंगा प्रसाद के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होगी और खेती-किसानी का काम सुचारु रूप से चल सकेगा। इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया।

जब शासन संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम करता है, तो आमजन की समस्याएं न केवल सुनी जाती हैं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान भी होता है। सुशासन तिहार इसी दिशा में सार्थक पहल बनकर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ की सामान्य परिचर्चा, जल संरक्षण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण पर दिया विशेष जोर

    परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपा धमतरी, 03 मई 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक…

    Read more

    एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य हेतु निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले में निर्मित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य के लिए 604.72 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण