Ro no D15139/23

मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शिव मंदिर जीर्णोद्धार और संत कबीर मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

*भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*

*श्री अग्रवाल ने कहा कबीर की समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक*

रायपुर, 3 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार और संत कबीर मंदिर के नव निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया और उपस्थित श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*धार्मिक स्थलों से बढ़ती है सांस्कृतिक चेतना*

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की निरंतर प्रगति, खुशहाली और जन-जन की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का भी संचार करता है। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

*कबीर की वाणी है जनचेतना की अविरल धारा*

मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम अंधला में संत कबीर दास जी के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और उनके जीवन-दर्शन को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी का समरसता, समानता और कर्म पर आधारित संदेश आज भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को जोड़ने का काम करता है।

मंत्री ने कहा कि कबीरदास जी की वाणी जनचेतना की वह अविरल धारा है, जो हमें भेदभाव से ऊपर उठकर सद्भावपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।

  • Related Posts

    एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य हेतु निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले में निर्मित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्टोटर्फ रिप्लेसमेंट कार्य के लिए 604.72 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…

    Read more

    सुशासन तिहार के पहले दिन मुख्यमंत्री पहुंचे चन्दा गढ़ बरगद पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल सौगातों की लगाई झड़ी लखपति दीदी से किए संवाद

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण शुरू जशपुर जिले के सुदूर चंदागढ़ में उतरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का उड़नखटोला चंदागढ़ वासियों ने खुशी खुशी…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण