Ro no D15139/23

कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं श्रमिकों के सुरक्षा के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बैठक न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड में आयोजित

रायपुर, 03 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY ) मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (आरसमेटा सीमेंट प्लाट), गोपाल नगर जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.) में जिला जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती के कारखाना प्रबंधकों एवं सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कल 02 मई 2026 को 11 बजे आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन श्री मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छ.ग. की अध्यक्षता में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा द्वारा किया गया। उक्त बैठक में जिला जांजगीर चापां एवं जिला सक्ती के वृहद कारखाने न्यूवोको विस्टास कार्पो. लि., अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जे.एस.डब्ल्यू. महानदी पावर कंपनी लि., प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, महेन्द्रा पावर प्रा.लि., डी.बी.पावर लि., आर.के.एम. पावरजेन प्रा.लि., वेदान्ता लिमिटेड, शान्ति जीडी इस्पात एंड पावर प्रा.लिमि., साई लीलागर पावर जनरेशन लिमि., एम.वी.के. इंडस्ट्रीज, श्री श्याम वेयर हाउसिंग एंड पावर प्रा.लि. एवं छत्तीसगढ़ स्टील एंड पावर लिमिटेड के कारखाना प्रबंधक एवं सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। मेसर्स न्यूवोको विस्टास कार्पो. लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी द्वारा कारखानो में श्रमिको को दिये जाने वाले सुरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत किया।

बैठक में श्री मनीष श्रीवास्तव प्रभारी संचालक, द्वारा कारखानो में दुर्घटनाओं की रोकथाम विषयक जानकारी दी गयी एवं कारखानों में श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रशिक्षण, सुपरविजन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, प्लांट एवं मशीनरी की सुरक्षित व्यवस्था, अग्नि अन्य आपात स्थिति में बचाव हेतु माकड्रिल किये जाने एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था मेंनटेन रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। पर्याप्त एवं गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिये जाने के बाद ही श्रमिकों को खतरनाक कार्यो पर नियोजित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिये गये । कारखानों को सेफ्टी कमिटी की बैठक नियमित व प्रभावी रुप से किये जाने, सेफ़्टी आडिट कराने हेतु निर्देशित किया गया । सुरक्षा नियमों के पालन नही करने पर कारखाना प्रबंधनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी। श्री अश्वनी पटेल सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जांजगीर चांपा, द्वारा कारखानों से उपस्थित प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन तथा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।

  • Related Posts

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल

      तीन ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंच रहीं बैंकिंग और लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं, अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक