Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर

ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान*

*शिविर में 13 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल*

रायपुर, 04 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत 05 मई 2026 को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खूंटीटोली से होगी, जहां 13 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेशभर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासन को सीधे आमजन से जोड़ना और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचे।

जशपुर जिले में कुल 36 क्लस्टरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकाय भी शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विकासखंडों कुनकुरी, बगीचा, दुलदुला, मनोरा, पत्थलगांव, फरसाबहार, जशपुर एवं कांसाबेल में मई माह के दौरान अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित कर शहरी नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों को शिविरों के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

“सुशासन तिहार 2026” राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए आमजन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस