Ro no D15139/23

करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

Vijay and Controversy : तमिलनाडु की राजनीति में आम आदमी के मुद्दों पर फोकस करके एक्टर विजय ने बदलाव की जो आंधी लाई है, उसके बाद उनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. एक्टर विजय की छवि एक ऐसे एक्टर की है, जिसका मास कनेक्ट है. वह आम आदमी के जीवन, उसके संघर्ष और उसके इमोशन को पर्दे पर दिखाते हैं. वह जब पर्दे पर आते हैं, तो पूरा सिनेमा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है. ऐसे मास कनेक्ट वाले एक्टर विजय के जीवन में भी कुछ ऐसे मसले हैं, जो कई बार विवाद का कारण बने हैं.

पत्नी संगीता सोरनालिंगम से तलाक की खबरें होती रहती हैं वायरल?

विजय अभी 51 साल के है. उन्होंने महज 25 साल की उम्र में संगीता सोरनालिंगम से शादी कर ली थी. संगीता श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं और यूके में रहती थीं. वो विजय की बहुत बड़ी फैन थीं. इन दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई और फिर इन्होंने परिवार की मर्जी से शादी कर ली. संगीता अमूमन लाइम लाइट से दूर रहती हैं. इनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी. बेटा 26 साल का है और बेटी 21 साल की है. मीडिया में कई बार इनके बीच तलाक की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इसकी पुष्टि ना तो विजय ने की है और ना ही उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने की है.

तृषा कृष्णन से अफेयर की खबरें

तृषा कृष्णन विजय की को-स्टार हैं. इन दोनों की कई फिल्में एक साथ बनी हैं, जिनमें उनकी कमेस्ट्री देखने लायक थी. तृषा और विजय ने साथ में कई फिल्में की है, जिनमें लियो, घिल्ली, तिरुपाची और आधी जैसी फिल्में शामिल हैं. तृषा हाल ही में बालाजी के दर्शन के लिए गई थीं, उस वक्त यह कहा गया कि वो चुनाव में विजय की जीत के लिए प्रार्थना करने मंदिर गई थीं. हालांकि अपने रिश्ते को लेकर तृषा और विजय ने अबतक कोई टिप्पणी नहीं की है.

करूर रैली भगदड़ में 41 की मौत

विजय एक बड़े स्टार हैं. जब उन्होंने राजनीति में एंट्री ली, तो उनकी रैलियों में भीड़ जरूरत से ज्यादा उमड़ने लगी. ऐसे ही एक रैली 27 सितंबर करूर में आयोजित की गई थी, जहां भीड़ बहुत ज्यादा थी. प्रवेश और निकास द्वार पर बोझ बहुत ज्यादा था. सभी विजय को देखने के लिए उत्सकु थे, उसी दौरान भगदड़ मच गई और कई लोगों की मौत दम घुटने से हो गई. जानकारी के अनुसार कुल 41 लोगों की मौत इस भगदड़ में हुई थी. इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विजय को निशाने पर लिया था और कहा था उनकी वजह से इतने लोगों की मौत हुई है. विजय रैली में सात घंटे विलंब से पहुंचे थे, जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई थी. उन्होंने टीवीके के आयोजन को बेकार बताया था. घटना के बाद विजय ने वीडियो जारी कर शोक व्यक्त किया था और कहा था कि लोग उनसे प्रेम करते हैं, इसलिए बहुत बड़ी संख्या में आ गए थे. इस घटना के लिए मुझे दोष दिया जाना चाहिए, टीवीके के कार्यकर्ताओं को नहीं.

विजय की गाड़ी के नीचे आया युवक, लेकिन विजय ने नहीं रोका रोड शो

विजय के रोड शो के दौरान शिवगंगा जिले में एक बाइक सवार विजय की गाड़ी के नीचे आ गया था. दरअसल वह युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाकर विजय की गाड़ी के पीछे आया था और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश में था. उसी दौरान युवक का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ा. वह विजय की कार के नीचे आ गया था, लेकिन विजय ने अपने काफिले को रोका नहीं. इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विजय को बहुत ट्रोल किया गया था.

  • Related Posts

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े होने के आरोप में भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश विभाग के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए