
अम्बिकापुर 05 मई 2026/ खाद्य अधिकारी ने बताया कि न्यायालय कलेक्टर सरगुजा द्वारा आदेश पारित एवं घोषित करते हुए एफ.आर.के. मिश्रित चावल 12-13 बोरी चावल के राजसात करने का आदेश दिया गया है। उक्त चावल स्टेटवेयर हाउस काॅर्पोरेशन लिमिटेड, चठिरमा गोदाम में सुरक्षित भण्डारित है। जिसकी 11 मई 2026 को नीलामी की कार्यवाही की जानी है। इच्छुक व्यापारी/राइस मिलर को नीलामी में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया है।







