Ro no D15139/23

फरसगांव में भव्य श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

*श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम*

 

*226 हितग्राहियों के खाते में 31 लाख रूपए से अधिक की राशि अंतरित*

रायपुर, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत नवीन सभाकक्ष फरसगांव में आज शुक्रवार को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 226 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से 31.86 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। जिसके अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 22 श्रमिकों को 4.40 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 162 हितग्राहियों को 3.06 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को 8 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 17 हितग्राहियों को 3.40 लाख रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 1 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत 12 श्रमिकों को 12 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों के हित में चार नई श्रम संहिताएँ लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो श्रमिकों और उनके परिवारों के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 45 प्रतिशत आबादी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है, जिनके विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।

 

उन्होंने चारों नई श्रम संहिताओं और मजदूरी संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता (ओएसएच), 2020 तथा औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन तय किया जाएगा, जिससे कोई भी राज्य निर्धारित वेतन से कम भुगतान नहीं कर सकेगा। साथ ही मजदूरों और उनके परिवारों की सुरक्षा, उपचार, भविष्य निधि तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएँ और सुदृढ़ की जाएंगी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रमिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

 

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष फरसगांव श्री मानकू राम नेताम ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में 31 से अधिक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक श्रमिक तक पहुँचना आवश्यक है, तभी वे इसका समुचित लाभ ले सकेंगे। नगर पालिका फरसगांव अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र ने श्रमिकों को संबोधित किया और कहा कि योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को मिले। श्रमिक सम्मेलन का उद्देश्य भी यही है कि अधिक से अधिक श्रमिक भाई-बहन योजनाओं से जुड़ें और लाभान्वित हों।

 

कार्यक्रम के अंत में विभाग के द्वारा श्रमिकों को भोजन कराया गया लगभग 500 श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका फरसगांव उपाध्यक्ष श्री मूलचन्द पांडे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा नेताम, जनपद पंचायत सदस्य श्री सुकरु राम मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य श्री निर्मल नाग, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बुधियारिन नाग, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती लीलावती नेताम, मजदूर संघ के पदाधिकारी श्री लाल सिंह, श्री हेमराज भारद्वाज, श्री चन्द्रशेखर नाग, श्री हिरासिंह नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण*   *कलार समाज के सामाजिक सम्मेलन में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवाओं को…

    Read more

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!