Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयासों से पॉलिटेक्निक धमतरी को बड़ी उपलब्धि

42 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन, तकनीकी शिक्षा से रोजगार की नई राह हुई मजबूत

 

धमतरी, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन के सतत प्रयासों को उल्लेखनीय सफलता मिली है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं विशेष पहल से भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धमतरी के 42 विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान संस्थान द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए अब तक कुल 10 रोजगार शिविर आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त डाइकिन एसी आंध्रप्रदेश, सारडा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड रायपुर तथा एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के कैंपस चयन शिविर वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं।

 

रोजगार चयन अभियान में श्री बालाजी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट भिलाई, आइकॉन सोलर-एन पावर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, वेलस्पन कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, टाटा ईवी, न्यूवोको विस्टा सीमेंट प्लांट तथा मारुति सुजुकी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को 1.80 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक वार्षिक वेतन पैकेज प्राप्त हुए हैं, जबकि औसत वेतन पैकेज लगभग 2.50 लाख रुपये वार्षिक रहा।

 

संस्थान में सर्वाधिक चयन विद्युत अभियांत्रिकी शाखा के विद्यार्थियों का हुआ। वहीं यांत्रिकी एवं सिविल अभियांत्रिकी शाखा के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि

“धमतरी के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा से यह सिद्ध किया है कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। जिला प्रशासन युवाओं के कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण और उद्योगों से समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में और अधिक औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों को जोड़कर जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।”

 

उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी तथा उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि संस्थान में विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु नियमित रूप से रोजगार पूर्व प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, समूह चर्चा, अभ्यास साक्षात्कार तथा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब रोजगार चयन के रूप में सामने आ रहा है।

 

जिले में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचार युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    सुशासन की जमीनी तस्वीर: सिलफिली बाजार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का औचक भ्रमण, आमजन से सीधा संवाद

    रायपुर, 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में सुशासन को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में सरकार की पहलें अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी…

    Read more

    सुशासन की रफ्तार : सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

    रायपुर,10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन का सुशासन तिहार अभियान अब जमीनी स्तर पर जनकल्याण की प्रभावी मिसाल बनता जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को…

    Read more

    NATIONAL

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी