Ro no D15139/23

धमतरी के हसदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब 437 आवेदनों का मौके पर निपटारा

​रायपुर, 09 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता ‘सुशासन’ को धरातल पर उतारते हुए ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत धमतरी जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शुक्रवार को मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित भव्य समाधान शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला, जहाँ प्राप्त 479 आवेदनों में से 437 का त्वरित निराकरण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई।

*​मौके पर समाधान: शिकायतों और मांगों का त्वरित अंत*

​शिविर में हसदा सहित खिसोरा, धौराभाठा, मोतिमपुर और रांकाडीह जैसे 12 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशासन ने प्राप्त 475 मांग संबंधी आवेदनों में से 436 और 4 शिकायतों में से 1 का मौके पर ही निपटारा कर दिया।

*​विभागीय उपलब्धियां और हितग्राही लाभ*

शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। समाधान शिविरों के माध्यम से हम ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निपटारा कर रहे हैंl विभिन्न विभागों ने न केवल समस्याओं को सुना, बल्कि हाथों-हाथ लाभ भी वितरित किए। ​

पंचायत विभाग द्वारा 07 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड सौंपे गए। ​समाज कल्याण विभाग ने 02 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और 06 वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति आदेश जारी किया। ​श्रम विभाग द्वारा 04 श्रमिकों को पंजीयन कार्ड का वितरण और 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही 10 आयुष्मान कार्ड वितरण और 11 लोगों के आधार (नए व अपडेट) संबंधी कार्य पूर्ण किए गए।

​शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना साहू, जनपद अध्यक्ष श्री विरेंद्र कुमार साहू,जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लंबित आवेदनों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ​ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य जांच, आधार अपडेट और पेंशन जैसे कार्यों के होने से उनके समय और धन की बड़ी बचत हुई है।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार