Ro no D15139/23

’’सुशासन तिहार’’ में किसान प्रदीप एक्का का हुआ समाधान किसान क्रेडिट कार्ड से अब ब्याज मुक्त ऋण से संवरेगी खेती-किसानी

 
 

अम्बिकापुर 13 मई 2026/  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ’सुशासन’ की प्राथमिकता अब ग्रामीण अंचलों में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरिया के किसान प्रदीप एक्का की कहानी सुशासन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का एक जीता-जागता उदाहरण है। प्रदीप अब न केवल कर्ज के बोझ से मुक्त हैं, बल्कि आधुनिक तकनीक से अपनी पैदावार भी बढ़ाएंगे।

महंगी खाद और बिचैलियों के जाल से मिली मुक्ति
अपनी पुरानी समस्याओं को साझा करते हुए कृषि समिति कुन्नी से जुड़े किसान प्रदीप एक्का बताते हैं कि पहले उनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं था। कार्ड के अभाव में खेती के समय उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रदीप कहते हैं, ष्पहले मुझे निजी दुकानों से काफी ऊंचे दामों पर यूरिया और अन्य खाद खरीदना पड़ता था। संसाधन जुटाने में ही जमा पूंजी खत्म हो जाती थी, जिससे खेती करना घाटे का सौदा लगने लगा था।ष्

’सुशासन तिहार’ में हुआ त्वरित समाधान

प्रदीप की समस्याओं का अंत तब हुआ जब उन्होंने शासन द्वारा आयोजित ‘सुशासन तिहार’ में शामिल हुए। सरकार की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि शिविर में मौजूद अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की। कागजों की जांच और प्रक्रिया इतनी त्वरित थी कि उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े।

ब्याज मुक्त ऋणः किसानों के लिए संजीवनी
प्रदीप के लिए सबसे बड़ी राहत किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाला 0ः ब्याज ऋण बना है। वे बताते हैं, ष्साय सरकार की योजना के तहत अब हमें साल भर के लिए बिना किसी ब्याज के पैसा मिल जाता है। जब जरूरत पड़ती है, पैसा हाथ में होता है, जिससे मैं सही समय पर खाद और उत्तम किस्म के बीज खरीद पाउंगा हूँ। अब मैं नई और उन्नत तकनीक के द्वारा खेती कर पाऊंगा।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार और खेती में आ रही सुगमता के लिए प्रदीप एक्का ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार समाधान लेकर आया है। गांव-गांव जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, प्रशासन मौके पर आवेदनों का निराकरण कर रही है।

  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता

      दो-दो हजार की किस्तों से जुटाई पूंजी, गौ-पालन से प्रतिदिन बेच रहे करीब 100 लीटर दूध रायपुर , 4 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए…

    Read more

    धमतरी में होगा ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’, युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल और रचनात्मकता को नई दिशा देने का मंच

      5 एवं 6 सितंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय आयोजन; प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स एवं डिजिटल स्टोरीटेलर्स होंगे शामिल धमतरी, 4 सितंबर 2026। युवाओं में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे