Ro no D15139/23

चिंगपाल में सुशासन तिहार के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

रायपुर, 14 मई 2026/ बस्तर जिले के जनपद पंचायत दरभा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगपाल के बाजार चौक पर गुरुवार को सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसने शासन और जनता के बीच संवाद के साथ विकास कार्यों के लिए सेतु का मार्ग प्रशस्त किया। क्लस्टर स्तरीय इस आयोजन में न केवल चिंगपाल बल्कि लेंड्रा, नेगानार, कामानार, तिरथगढ़, कोटमसर और ककनार जैसी 14 समीपवर्ती ग्राम पंचायतों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। सुबह से ही बाजार चौक पर उत्साह का माहौल रहा, जहाँ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सम्पती नाग और जनपद उपाध्यक्ष श्री हरी प्रसाद कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

शिविर की विशेषता यह रही कि यहाँ ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया, एक ओर जहाँ राजस्व विभाग द्वारा भूमि पट्टों का वितरण किया गया, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और श्रम पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनाने और उनमें सुधार करने का कार्य भी त्वरित गति से किया गया, जो ग्रामीणों के लिए काफी सहूलियत भरा साबित हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से न केवल आवेदन स्वीकार किए, बल्कि कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।

उद्यान विभाग द्वारा ग्रामीणों को उन्नत किस्म के पौधों और बीज मिनीकिट का वितरण किया गया, तो वहीं मत्स्य विभाग ने कीट वितरण कर मछुआरों को प्रोत्साहित किया। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो पूरे आयोजन का आकर्षण केंद्र रहा।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन और एसडीएम तोकापाल श्री शंकर लाल सिन्हा ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

  • Related Posts

    “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान के लिए तैयार हुए मास्टर ट्रेनर्स

    रायपुर, 14 मई 2026। यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्यभर से आए स्काउट्स एवं गाइड्स लीडर्स…

    Read more

    कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों एवं डीलर्स की ली बैठक आम जनता को न हो तकलीफ, कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: डॉ. गौरव सिंह

    डिपो से पंप को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का समय बढ़ाया गया, शहर में टैंकर की आवाजाही होगी 24 घण्टे जिलें में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक-बाईंग से बचें रायपुर 14…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम