Ro no D15139/23

जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम मर्रा में 786 आवेदन प्राप्त, 136 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

*सुशासन तिहार 2026*

रायपुर, 14 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज दुर्ग जिले के जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के ग्राम मर्रा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 786 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 136 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

शिविर में दैमार, सेलूद, गाड़ाडीह, बठेनी, धौराभांठा, मर्रा, गुजरा, फेकारी, मटंग, पंदर, परसाही, सांतरा, सेमरी एवं द. मोखली के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं ।

*हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित*

शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। लखपति दीदी योजना अंतर्गत भारती वर्मा, पुष्पा पाटिल, दानेश्वरी वर्मा, प्रीति यादव एवं मंजू वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राही अवध निर्मलकर, रत्ना मानिकपुरी, किसन यादव, धर्मिन बाई, रामकुमार साहू एवं सावित्री राजपूत को आवास की चाबी सौंपी गई। खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं कविता वर्मा, चित्रा महिलांगे, गीता पटेल एवं कल्याणी बघेल को मच्छरदानी प्रदान की गई। स्वच्छताग्राही दीदियों एवं ग्राम पंचायत मटंग में नए शौचालय निर्माण कराने वाले 5 हितग्राहियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 10 हितग्राही स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र तथा 2 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती क्रीर्ति नायक, जनपद सदस्य पाटन श्री खेमलाल देशलहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल