Ro no D15139/23

जिले में पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

*- 460 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 361 हुए शामिल, 99 रहे अनुपस्थित*

राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आज प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, नकलरहित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। व्यापम द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन की निगरानी में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। जिले में परीक्षा के लिए कुल 460 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 361 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन जिले के दो परीक्षा केंद्रों में किया गया, जहाँ प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित की गई थी।

परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया गया। निर्धारित समयानुसार परीक्षा केंद्रों के गेट बंद किए गए तथा परीक्षार्थियों को सुव्यवस्थित ढंग से उनके कक्षों तक पहुँचाया गया। परीक्षा केंद्रों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक दल एवं एफएसटी टीम द्वारा लगातार निगरानी की गई, जिससे संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित हुई। केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी सतत निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 पूरी पारदर्शिता, शांति और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

    दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित   धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026…

    Read more

    छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे … सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण

    *- बचत से बदली अपनी जिंदगी*   *- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम*   राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम