Ro no D15139/23

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की

*- सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करना करें सुनिश्चित : कलेक्टर*

*- ठीक से कार्य नहीं करने वाले कांट्रेक्टरों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश*

*- कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की*

राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग सेतु, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कांट्रेक्टर जो ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्य तथा निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। डोंगरगढ़ विकासखंड में सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर एसडीओ डोंगरगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन पुल-पुलिया के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के जलाशय जीर्णोद्धार, नहर लाईनिंग कार्य के मरम्मत एवं सुधार का कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत डीएमएफ, शिक्षा मद, मुख्यमंत्री घोषणा, महिला एवं बाल विकास विभाग, महतारी सदन योजना सहित विभिन्न विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पूर्ण कार्य तथा प्रगतिरत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यथाशीघ्र कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, समस्त निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल