Ro no D15139/23

सरचार्ज माफी और आसान किस्तों की सुविधा ने सरिता बाई को बिजली बिल भुगतान में दी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 से उपभोक्ताओं को मिल रहा है लाभ

जशपुरनगर 14 मई 2026/ भारी बिजली बिल के बोझ से परेशान उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 राहत का बड़ा माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में छूट एवं शेष राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दिए जाने से अनेक उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल मिला है।
इस योजना से लाभान्वित  जिले के रानी बगीचा निवासी  सरिता बाई ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वे  लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कर पा रही थीं, जिसके कारण उनका बकाया बिजली बिल बढ़कर 38 हजार 648 रुपये हो गया था। बढ़ते बकाया और आर्थिक परेशानियों के कारण वे काफी चिंतित थीं। इसी दौरान उन्हें शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की जानकारी मिली। योजना के तहत उनके लगभग 11 हजार 875 रुपये की राशि माफ की गई। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली।  सरिता बाई ने कहा कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। अब वे बिना किसी अतिरिक्त दबाव के किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगी। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!