Ro no D15139/23

सुशासन तिहार शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन 15 मई को पंडरापाठ, रेमने, घरजियाबथान एवं खारीबहार सेक्टर में प्रस्तावित शिविरों की तिथियों में परिवर्तन

 

जशपुरनगर 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन सुचारू रूप से जारी है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सहज रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से गांवों के समीप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविरों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा योजनाओं की जानकारी और लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने को कहा है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत पण्डरापाठ पंचायत भवन के पास सेक्टर में पूर्व निर्धारित 15 मई  के स्थान पर अब 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पण्डरापाठ, छिरोडीह, खखरा, महनई, सुलेसा दनगरी, भड़िया, मुढ़ी, सारूढाब, सोनगेरसा, गायबुड़ा, छिछली श्रश्, रौनी, कुरकुरिया, सरधापाठ, देवडांड़ और रोकड़ा के ग्रामीण  शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मनोरा के रेमने सेक्टर में आयोजित शिविर की तिथि 15 मई  से संशोधित कर 19 मई कर दी गई है। इस शिविर में करडीह, अलोरी, तालासिली, ओरकेला, पटिया, रेमने, पंडरसिली, सोनक्यारी, गीधा, अंधरझर, बहेरना, बेंजोरा, खम्हली, कारादरी और अजधा के ग्रामवासी शामिल रहेंगे।  जनपद पंचायत पत्थलगांव के घरजियाबथान सेक्टर  में आयोजित शिविर की तिथि 15 मई से संशोधित कर 20 मई की गई है।  इसमें खरकट्टा, खारढोढ़ी, घरजियाबथान, चंदागढ़, चन्दरपुर, डुमरबहार, तमता, तिरसोंठ, सुरजगढ़, शेखरपुर, रघुनाथपुर, बिलडेगी, बटुराबहार, बनगांव बी, बालाझर, कुड़केलखजरी और पण्डरीपानी के ग्रामीण शामिल होंगे।
जनपद पंचायत फरसाबहार के  खारीबहार सेक्टर में पूर्व निर्धारित 15 मई के स्थान पर अब 02 जून  को शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में बाबु साजबहार, अंकिरा, भेजरीडांड, सिकिरमा, गारीघाट, झारमुण्डा, खारीबहार, कोरंगामल, लवाकेरा, फरदबहार, दलटोली, बारो और कोनपारा  के ग्रामीण शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन