Ro no D15139/23

धान उपार्जन केंद्र मोहारा में लाखों का गबन उजागर

*केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज*

राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में अवैध धान परिवहन और गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा की गई आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान की अफरा-तफरी पाई गई है। जिसकी कुल कीमत 30 लाख 86 हजार 608 रूपए आंकी गई है। इस मामले में केंद्र प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।

अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी श्री द्रोण कामड़े एवं तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनित मेरिया ने मोहारा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी श्री संतोष वर्मा अनुपस्थित पाए गए। जांच दल ने मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा। वाहन चालक सुंदरलाल साहू ने बताया कि वह खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर बिना किसी वैध दस्तावेज के समिति से धान लोड कर अवैध परिवहन कर रहा था। विभागीय आंकड़ों के मिलान से पता चला कि समिति ने कुल खरीदे गए धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान (डिलीवरी) करते हुए उसे सूखत बता दिया था। वास्तव में इस धान को फर्जी तरीके से बचाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों द्वारा निजी लाभ के लिए कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उल्लंघन किया गया और शासन को 30.86 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा श्री संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री वेद प्रकाश साहू एवं ग्राम खैरी निवासी अनाधिकृत खरीदार श्री राजू वर्मा के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया है। शासन की नीति के विरूद्ध कार्य करने वाले और धान की अफरा-तफरी में संलिप्त किसी भी कर्मचारी या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया सघन निरीक्षण

      विकास कार्यों की समीक्षा कर 74 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को दिए आवश्यक निर्देश अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/   जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आकांक्षी…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

    मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई   रायपुर, 1 सितंबर 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार