Ro no D15139/23

शगुन साहू के लिए खास रहा सुशासन तिहार – ग्राम साल्हे में बिहान की ओर से लगाया गुपचुप का स्टॉल

*- मुंगोड़ी और चाट की दुकान से हुई तरक्की, प्रतिमाह हो रही 15 हजार रूपए से अधिक आय*

*- 50 डिसमिल जमीन और मोटर सायकल खरीदी*

राजनांदगांव 15 मई 2026। सुशासन तिहार अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर श्रीमती शगुन साहू के लिए खास रहा। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की ओर से गुपचुप का स्टॉल लगाया था। उन्होंने बताया कि वे माँ पद्मा महिला स्वसहायता समूह से जुड़ी है और उन्होंने महिला स्वसहायता समूह से 50 हजार रूपए का ऋण लिया था। जिससे उन्होंने मुंगोड़ी और चाट का दुकान प्रारंभ किया। व्यवसाय प्रारंभ करने के बाद उनके जीवन में तरक्की की राह खुली। प्राप्त आमदनी से उन्होंने 50 डिसमिल जमीन खरीदी है और मोटर सायकल खरीदी है। उन्होंने कहा कि अब वे आर्थिक रूप से संपन्न हैं। उन्होंने बताया कि पहले जब वह शादी होकर आयी थी, तब घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन समूह से जुडऩे के बाद आत्मविश्वास बढ़ा और आजीविका मूलक गतिविधियों से जुडऩे का फायदा मिला। प्रतिमाह 15 हजार रूपए से अधिक की आय प्राप्त हो रही है।
श्रीमती शगुन साहू ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर काम करने का अवसर मिल रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बन रही हैं और उनका मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आने से जनसामान्य को बहुत फायदा मिल रहा है। शिविर में जनसामान्य आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनवा सकते हैं और शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बिहान से मदद मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स