Ro no D15139/23

सुशासन तिहारः  मूरता क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित शिविर में 1405 आवेदन प्राप्त, 72 का मौके पर हुआ निराकरण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, लाभ लेने हेतु किया प्रेरित सरगुजा सांसद और कलेक्टर की मौजूदगी में हुआ जनसमस्याओं का निराकरण सांसद  चिंतामणि महाराज ने बिजली बिलों की जांच और श्रम पंजीयन में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 15 मई 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मूरता क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के कुल 1405 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग के 1374 तथा शिकायत के 31 आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों में से 72 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

सांसद श्री महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है तथा मांगों एवं शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की, ताकि समय पर समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों जैसे फौती, सीमांकन एवं बंटवारा आदि मामलों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने की बात कही, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं सुगम निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, उनकी जांच कर शासन द्वारा संचालित बिजली बिल छूट योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। वहीं श्रम विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन एवं प्रशासन की ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएमएफ मद से नीट कोचिंग हेतु रायपुर भेजा जा रहा है। वहीं जो विद्यार्थी बाहर नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों से कहा कि गांवों में संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी एवं अन्य शासकीय संस्थाओं के विकास एवं सुधार के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयास एवं समन्वय से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा।

विभागीय स्टॉलों में योजनाओं की मिली जानकारी
शिविर में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित कुल 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग द्वारा पांच कृषकों को स्प्रे पंप वितरित किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पांच हितग्राहियों को खुशियों की चाबी एवं आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मनरेगा अंतर्गत पांच हितग्राहियों को जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा सात हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई। मत्स्य विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स वितरित किए गए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, वहीं वन विभाग द्वारा नौ वन अधिकार धारकों को फौती नामांतरण दस्तावेज सौंपे गए। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आठ बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत तीन लोगों को साक्षरता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान की शपथ दिलाई तथा नशे की बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, बीडीसी सदस्यगण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं