Ro no D15139/23

अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई – ग्राम बीजाभाठा में एक जेसीबी एवं दो हाईवा जप्त

राजनांदगांव 16 मई 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम बीजाभाठा में अवैध रूप से मुरूम उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए मौके से 1 जेसीबी मशीन एवं 2 हाईवा वाहन जप्त किया गया। जप्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    ऑक्सीजोन में जप्त 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाला गया

    *जिला प्रशासन की अभिनव पहल*   *- अवैध भण्डारित रेत हटाकर ऑक्सीजोन का सौन्दर्य किया गया संरक्षित*   राजनांदगांव 16 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में…

    Read more

    सुशासन शिविर में सामने आई संवेदनशील पहल, बलौदा बाजार कलेक्टर ने बुजुर्ग ग्रामीण के लिये लिखा आवेदन

    *2 घण्टे में हो गया जगदीश की समस्या का समाधान*   रायपुर, 16 मई 2026/बलौदाबाजार जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में शनिवार को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 16 मई के लेटेस्ट रेट्स

    पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 16 मई के लेटेस्ट रेट्स

    भारत में 3 करोड़ बैरल पेट्रोलियम रिजर्व जमा करेगा UAE, अबूधाबी में PM मोदी ने की स्ट्रेटजिक डील

    भारत में 3 करोड़ बैरल पेट्रोलियम रिजर्व जमा करेगा UAE, अबूधाबी में PM मोदी ने की स्ट्रेटजिक डील

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ