Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 में समस्या का हो रहा निराकरण जनसमस्या निवारण शिविर में मिला किसान क्रेडिट कार्ड किसान क्रेडिट कार्ड से चमकेगी मौसम दास की खेती, खाद संकट से मिलेगी स्थाई मुक्ति

अम्बिकापुर 16 मई 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़कर उन्हें कृषि कार्य हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

खुले बाजार की महंगाई से थे परेशान

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पम्पापुर रहने वाले श्री मौसम दास ने बताया कि उनके पिता श्री अमरदास पहले वे निजी दुकानों से खाद खरीदते थे, जिससे अधिक खर्च वहन करना पड़ता था और पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था। खेती-किसानी में लागत बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था।

सुशासन तिहार में त्वरित समाधान
मौसम दास ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने सहकारी समिति एवं खाद विभाग के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद उनका किसान क्रेडिट कार्ड बन गया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनने के बाद अब उन्हें समय पर खाद एवं कृषि सामग्री उपलब्ध होगी। सहकारी समिति से खाद मिलने से किसानों को राहत मिलेगी और खेती की लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि पहले पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब सुविधाएं मिलेगी जिससे खेती बेहतर तरीके से कर पाएंगे और उत्पादन बढ़ेगा ।

शासन का जताया आभार
श्री मौसम दास ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

  • Related Posts

    विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर यादव समाज में आक्रोश — सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग।

      रायपुर, 22 अगस्त 2026। यादव समाज के प्रति विधायक अजय चंद्राकर द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय बयान को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। यादव…

    Read more

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में ‘हाथी मित्र दल’ की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप

      रायपुर, 22 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथी-मानव द्वंद्व को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वन विभाग द्वारा ‘हाथी मित्र दल’ (हाथी मितान) के सदस्यों को…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर