Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में  मंजीत दास को मिला नया ऋण पुस्तिका गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, मौके पर ही हो रहा समस्याओं का त्वरित निराकरण

नया ऋण पुस्तिका मिलने से अब मंजीत दास को आसानी से मिलेगा खाद, बीज का लाभ
राज्य सरकार की सुशासन नीति से किसानों में भारी उत्साह, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं

अम्बिकापुर 16 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित ‘सुशासन तिहार’ आम जनता के लिए समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है। प्रशासन अब खुद चलकर गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे वर्षों से लंबित पड़े राजस्व और अन्य सरकारी काम चंद मिनटों में पूरे हो रहे हैं।
इसका जीवंत उदाहरण अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम बड़ादमाली में देखने को मिला, जहां के एक किसान को उसकी बरसों की समस्या से मुक्ति मिल गई।

शिविर में हुआ त्वरित समाधान, मिला नया ऋण पुस्तिका
ग्राम नवापारा कला के रहने वाले किसान मंजीत दास (पिता श्री बलराम दास) ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वे अपनी खेती-किसानी के लिए नई ऋण पुस्तिका (किसान-किताब) न होने के कारण लंबे समय से परेशान थे। जब उन्हें पता चला कि राज्य सरकार द्वारा हर गाँव में श्सुशासन तिहारश् के तहत जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, तो उन्होंने भी अपनी समस्या के निवारण के लिए आवेदन लगाया।  सुशासन के तहत सक्रिय हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मंजीत दास के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की और उन्हें नई ऋण पुस्तिका प्रदान की।

किसान मंजीत बोले-अब खाद-बीज की नहीं होगी दिक्कत

नया ऋण पुस्तिका हाथ में आते ही भावुक और खुशहाल हुए मंजीत दास ने राज्य सरकार की इस व्यवस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा मैं सुशासन तिहार के तहत नया ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन लगाया था और मुझे नया ऋण पुस्तिका मिल गया है। मैं बहुत खुश हूँ। इसके तहत अब मेरे को समय पर खाद, बीज और खेती-किसानी में सुविधा मिलेगी। सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में अधिकारी खुद आ रहे हैं और मौके पर ही समस्या का निवारकण कर रहे हैं। मैं इस जनहितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ।

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की सरकार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारी सीधे ग्रामीण अंचलों का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीण की मांग और शिकायतों जुड़े मामलों का निपटारा ऑन-द-स्पॉट किया जा रहा है। मंजीत दास जैसे हजारों किसान, जिन्हें ऋण पुस्तिका, नामांतरण एवं बटवारा जैसी दिक्कतों के कारण शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन उन्हें सुशासन तिहार से सीधा लाभ मिल रहा है

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ