Ro no D15139/23

बैंकिंग योजनाओं का हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे लाभरू कलेक्टर श्री व्यास हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृति में लाएं तेजी किसानों को केसीसी, मुद्रा व बीमा योजनाओं से करे लाभान्वित कलेक्टर ने परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए निर्देश

जशपुरनगर 16 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं विशेष जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं का लाभ उदारतापूर्वक दिया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत प्राप्त ऋण प्रकरणों को तेजी से निराकृत करें, जिससे अधिक लोग योजना के प्रति जागरूक होंगे। बैठक में जिले में नए खोले जाने वाले बैंकिंग शाखाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, आरबीआई प्रतिनिधि, लीड बैंक मैनेजर, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ऋण स्वीकृति में पारदर्शिता और समाधान पर जोर –
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि किसी हितग्राही का ऋण आवेदन अस्वीकृत किया जाता है, तो उसे स्पष्ट कारण बताते हुए समाधान के विकल्प भी बताए जाएं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से सहयोगात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाया जाए। उन्होंने क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात को संतुलित रखने और समय पर ऋण वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
केसीसी, मुद्रा और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा –
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , बिहान योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी से जुड़े केसीसी प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत किया जाए। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने पर जोर दिया गया।
बीमा और पेंशन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश –
कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक शाखाओं को सुशासन शिविर में शिविर आयोजित कर अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लंबित बीमा दावों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
किसानों और समूहों के लिए विशेष पहल –
कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिहान स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को तेज करने तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
जनधन, आधार सीडिंग और वित्तीय साक्षरता पर फोकस –
बैठक में प्रधानमंत्री जनधन खातों में आधार सीडिंग, रूपे कार्ड वितरण एवं वित्तीय साक्षरता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिले के समग्र विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी बैंक शासन की योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करते हुए आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

  • Related Posts

    कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने उन्नत वत्स प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विभागीय नवाचारों की सराहना

    धमतरी, 02 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन तथा पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज धमतरी जिले के प्रवास के…

    Read more

    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कृषि विभाग के मार्गदर्शन का किसानों को मिल रहा लाभ खरीफ के साथ रबी फसल अपनाकर किसान बन रहे आत्मनिर्भर, बढ़ रही आय

      रायपुर, 2 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन