Ro no D15139/23

खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त – सुधार नहीं हुआ तो मान्यता होगी रद्द और रुकेगा अनुदान। खराब रिजल्ट देने वाले विषय शिक्षकों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई।

जशपुरनगर 16 मई 2026 /कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के  खराब परीक्षा परिणाम वाले 26 विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा परिणाम  की गहन समीक्षा की।
मोतीलाल हायर सेकंडरी विद्यालय लोखंडी को खराब परीक्षा परिणाम के लिए नोटिस , सेंट मैरी विद्यालय दुलदुला की जांच, सेजेस मनोरा के वाणिज्य के व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस और विषयवार खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश उन्होंने दिए। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों की बैठक लेकर जांच करने को कहा। साथ ही अनुत्तीर्ण और पूरक आए विद्यार्थियों की वर्ष भर की उपस्थिति के साथ ही मासिक, तिमाही और छमाही परीक्षा परिणाम चेक करने के निर्देश दिए और समीक्षा कर अनुतीर्ण होने के कारणों का पता लगाने कहा गया ।
प्राइवेट या अनुदान प्राप्त विद्यालयों के खराब परीक्षा परिणाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा सत्र से यदि परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं होता है तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों का अनुदान का प्रस्ताव भेजने पर पुनर्विचार किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा यदि बच्चों के लिए खर्च किया जा रहा है तो उसका लाभ भी विद्यार्थियों को अच्छे से मिलना चाहिए।
बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए सभी अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में  मासिक परीक्षा सहित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम की गतिविधियों का क्रियान्वयन भी वर्तमान शिक्षा सत्र से करने का निर्देश उन्होंने दिया। शासकीय विद्यालयों की समीक्षा के साथ इन विद्यालयों की समीक्षा भी अब की जाएगी। यशस्वी जशपुर की टीम को इन विद्यालयों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश भी दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्राचार्य अब प्रत्येक दिन किसी भी एक कक्षा में एक कालखंड में पूरे समय उपस्थित रहकर अवलोकन करेंगे।  शिक्षण पद्धति में यदि कोई कमी  पाई जाएगी तो सुधार के लिए आवश्यक टीप भी दिए जायें स बच्चों की विद्यालय में 100ः उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालक संपर्क और अधिक करने निर्देश दिया। प्रत्येक दिवस अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को कक्षा शिक्षक अनिवार्य रूप से कॉल करके अनुपस्थित रहने का कारण पंजी में संधारित करेंगे स विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा मोबाइल का उपयोग ना करने की बात भी उन्होंने कही।
समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा, यशस्वी जशपुर के नोडल विनोद गुप्ता, सदस्य अवनीश पांडेय, संजय दास और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय