Ro no D15139/23

बिहान योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं

सुशासन तिहार में मिला 5 लाख रुपए का सीआईएफ ऋण

बकरी पालन एवं साग-सब्जी उत्पादन कर सशक्त हो रहा महिला समूह

अम्बिकापुर 17 मई 2026/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। सरगुजा जिले के ग्राम बड़ादमाली की जागृति स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष एवं सरस्वती ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रामरति यादव भी ऐसी ही महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने बिहान योजना से जुड़कर अपने समूह को नई दिशा दी है।

श्रीमती रामरति यादव ने बताया कि सुशासन तिहार में उनके समूह को 5 लाख 40 हजार रुपये का सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) ऋण प्राप्त हुआ है। इस राशि का उपयोग समूह की महिलाओं द्वारा बकरी पालन एवं साग-सब्जी उत्पादन जैसे आजीविका मूलक कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि बड़ादमाली क्षेत्र में बकरी पालन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिससे समूह की महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही महिलाएं साग-सब्जी उत्पादन कर स्थानीय बाजारों में विक्रय भी कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा महिलाओं को स्वयं के पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है।

श्रीमती यादव ने कहा कि बिहान योजना के माध्यम से समूहों को सीआईएफ ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसके बाद बैंक लिंकेज के जरिए भी ऋण सुविधा मिलती है। इससे महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय प्रारंभ कर अपने कार्यों का विस्तार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले छोटी आवश्यकताओं के लिए भी दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ता था, लेकिन अब समूह की महिलाएं स्वयं आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बिहान योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। महिलाएं अब केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समूह के माध्यम से महिलाएं बचत, ऋण एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपने भविष्य को सशक्त बना रही हैं।

श्रीमती रामरति यादव ने शासन की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने एवं आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए बिहान योजना आज आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुकी है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं।

  • Related Posts

    मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/राज्य शासन द्वारा श्री मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए गए है। इस आशय…

    Read more

    *श्रावणी मेला में बाबाधाम जाने/आने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल

    रायपुर रेल मंडल में दुर्ग, रायपुर, भाटापारा स्टेशनों पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर l रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं