Ro no D15139/23

समाधान शिविर बना सहारा, पायल कश्यप का बना राशनकार्ड

*परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का भरोसा*

रायपुर, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से गांव स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान होने से लोगों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर कई जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बनकर सामने आया। इसी शिविर में नवागांव निवासी पायल कश्यप की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और उनका राशन कार्ड बन गया। राशन कार्ड मिलने के बाद पायल और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

पायल कश्यप ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के लिए नियमित रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था करना कठिन हो रहा था। राशन कार्ड नहीं होने से शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया। शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद पायल कश्यप का राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंपा गया। राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल सकेगा। पायल कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी है।

  • Related Posts

    अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए जिले में ऑनलाइन क्लासेस का संचालन 20 मई से

    *- विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन*   राजनांदगांव 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन करने वाले युवाओं को आवश्यक मार्गदर्शन, परामर्श…

    Read more

    देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर आज

    कोरबा 19 मई 2026/सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देषानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान