Ro no D15139/23

प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में सरगुजा के विक्की भगत का चयन संघर्ष से नेशनल तकः फल बेचने वाले विक्की भगत का जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में चयन

अम्बिकापुर 19 मई 2026/   सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के लिए गर्व का विषय है कि जिले के होनहार एवं मेहनती खिलाड़ी विक्की भगत का चयन प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में हुआ है। विक्की अब पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित होगी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विक्की पिछले कई वर्षों से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहा है। वह बेहद मेहनती और संघर्षशील खिलाड़ी है। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले विक्की सुबह बास्केटबॉल अभ्यास करने के बाद अपने पिता के साथ ठेले पर फल बेचने में सहयोग करता है। इसके साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है और शाम को पुनः अभ्यास के लिए ग्राउंड पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विक्की भगत की मेहनत, लगन और संघर्ष सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर अनिल सिंह मेजर, आदित्यायेश्वर शरण सिंह, गौरव सिंह, केपी सिंह, सौरभ सिंहा, निशांत सिंह, रजत सिंह सहित सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विक्की भगत को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क*   *रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ने से यात्री सुविधाओं के साथ उद्योग-व्यापार और…

    Read more

    पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    कल 10 सितंबर को पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश रहेगा धमतरी, 9 सितंबर 2026। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर