Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ गरीब परिवार का पक्के घर का सपना

*कच्चे मकान से मिली मुक्ति, अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा परिवार*

 

रायपुर , 19 मई 2026/ केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बन रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगवां निवासी श्री अनिल यादव का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हुआ है।

 

श्री अनिल यादव कृषि कार्य और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे लंबे समय से कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में घर की दीवारें कमजोर हो जाती थीं तथा छत से पानी टपकने और घर में पानी भरने की समस्या से परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हर वर्ष बारिश का मौसम उनके लिए चिंता और असुरक्षा लेकर आता था।ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनी। वर्ष 2024-25 में योजना के तहत उन्हें आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी का लाभ भी प्राप्त हुआ। परिवार ने स्वयं श्रमदान करते हुए मेहनत और लगन से अपना पक्का मकान तैयार किया।

 

आज श्री अनिल यादव का परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। पक्के मकान की मजबूत छत ने परिवार को नई खुशियां और आत्मविश्वास दिया है। श्री अनिल यादव बताते हैं कि अब बारिश के मौसम में उन्हें किसी प्रकार का भय नहीं रहता और पूरा परिवार निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ