Ro no D15139/23

सरगुजा में मिलीं 140 वर्ष पुरानी तंत्र साधना की दुर्लभ पांडुलिपियां सम्भागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा ने किया अवलोकन

 

अम्बिकापुर 20 मई 2026/  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में संचालित पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले से लगातार महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की जानकारी सामने आ रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पांडुलिपियों के संरक्षकों द्वारा स्वप्रेरणा से प्रशासन को सूचना दी जा रही है, जिनका प्रशिक्षित सर्वेयरों द्वारा दस्तावेजीकरण एवं ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

इसी क्रम में अम्बिकापुर के ब्रम्हपारा राममंदिर के सामने पाण्डेय परिवार के पास तंत्र साधना से संबंधित पांडुलिपियां पाई गई। बुधवार को पांडुलिपियों को देखने सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा उपायुक्त श्री आर के खूंटे के साथ पाण्डेय परिवार के घर पहुंचे। पांडुलिपियों के संरक्षक श्री राकेश पाण्डेय ने अपने पूर्वजों की धरोहर पांडुलिपियों की जानकारी देते हुए बताया कि तंत्र साधना से संबंधित लगभग 140 वर्ष पुरानी चार पांडुलिपियां हैं। पांडुलिपियां वनदुर्गा तंत्र साधना , भुजंग प्रपात, अथ बगलामुखी और वनदुर्गा अथर्वण रहस्य रचनाएं संवत् 1886 में उनके प्रपितामह स्व. चतुरा प्रसाद शर्मा द्वारा लिखी गई थीं।

सम्भागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि ज्ञानभारतम अभियान भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, लोक संस्कृति, पांडुलिपियों, पुरातात्त्विक धरोहरों एवं जनजातीय विरासत के संरक्षण और संवर्धन का एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह पहल समाज में इतिहास, साहित्य, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करती है। एंथ्रोपोलॉजिकल  सर्वे ऑफ इंडिया जगदलपुर से आए सरगुजा के प्रभारी अधिकारी हरनेक सिंह ने पांडुलिपियों को अपलोड करने का कार्य किया। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल ने उन्हें को जिले की प्रगति से अवगत कराया। पाण्डेय परिवार द्वारा सहेजकर रखी गई पांडुलिपी में हस्तलिपि की सुंदरता व विशिष्टता आश्चर्य चकित करने वाली है।

  • Related Posts

    पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    कल 10 सितंबर को पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश रहेगा धमतरी, 9 सितंबर 2026। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    युवाओं को मिलेगा विकसित भारत का विजन रखने का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में करें सहभागिता

      माय भारत पोर्टल पर जारी है 20 सवालों की प्रश्नोत्तरी बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा पहुंचेंगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक धमतरी, 09 सितंबर 2026/ विकसित भारत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर