Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः उडुमकेला क्लस्टर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित मैनपाट विकासखंड के 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण तय समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 23 मई 2026/    ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार अंतर्गत जन सभा समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत उडुमकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं शिविर में प्राप्त नवीन आवेदनों में मांग के 1025 एवं शिकायत के 35 कुल 1060 आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को तय समय-सीमा में निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।

विभागीय स्टॉल में मिली योजनाओं की जानकारी
जनसमस्या निवारण शिविर में शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 19 स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्टॉलों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, बीज, खाद एवं कृषि अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान की, जबकि राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।

कार्यक्रम स्थल पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य गांव के गांव में रहने वाले पात्र व्यक्ति तक शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न क्लस्टरों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर रहे है। शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि गांव स्तर पर ही उन्हें समाधान मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित कर आवेदकों को समाधान की जानकारी दी जाए।

हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं खुशियों की चाबी प्रदान की गई।

शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को हैंड स्प्रे पंप वितरित किए गए।

राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका एवं उल्लास साक्षर भारत अभियान अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तिरंगा आजीविका संगठन को 60 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया तथा मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरा समिति को जाल वितरित किए गए।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री निर्मल कुजूर, मैनपाट जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा, उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, बीडीसी श्रीमती हेमंती सिदार, श्री दिगंबर लकड़ा सहित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सिंह, तहसीलदार ,जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

      कोल्हुआ में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 398 ग्रामीणों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार रायपुर , 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनस्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता…

    Read more

    ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, 15 दिनों में हुआ निराकरण, व्हाट्सएप पर मिली आदेश की प्रति

    रायपुर, 10 जुलाई 2026/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल राजस्व सेवाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध