Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना सहारा: त्वरित समाधान से हितग्राहियों को मिली राहत

*आवेदनों का निराकरण कर प्रशासन ने प्रदान किया नया राशन कार्ड*

रायपुर, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की संवेदनशील पहल और प्रशासन की सक्रियता के चलते अब जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम किरना में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम जुनवानी निवासी आरती वर्मा एवं ग्राम भरेवा निवासी साधमती को नवीन राशन कार्ड बनाकर तत्काल राहत प्रदान की गई।

आरती वर्मा और साधमती ने बताया कि विवाह से पहले उनका नाम माता-पिता के राशन कार्ड में जुड़ा हुआ था, जिसके कारण उन्हें नया राशन कार्ड नहीं मिल पा रहा था। लंबे समय से समस्या बनी होने के कारण वे शासन की कई सुविधाओं से वंचित थीं। समाधान शिविर में उन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद खाद्य विभाग ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रक्रिया शुरू की। खाद्य विभाग ने दूसरे जिले के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए और सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों हितग्राहियों का राशन कार्ड शीघ्र जारी कर दिया। राशन कार्ड मिलने के बाद दोनों महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें खाद्यान्न सहित शासन की अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

  • Related Posts

    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया सघन निरीक्षण

      विकास कार्यों की समीक्षा कर 74 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को दिए आवश्यक निर्देश अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/   जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आकांक्षी…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

    मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई   रायपुर, 1 सितंबर 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार