Ro no D15139/23

जिला सैनिक बोर्ड की बैठक सम्पन्न,पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

अम्बिकापुर 26 मई 2026/  जिला सैनिक बोर्ड, अम्बिकापुर की बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, सुविधाओं तथा विभिन्न सहायता योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर श्री सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन उमेद सिंह चारण (सेवानिवृत्त) ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।

बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल एम.के. तिवारी (सेवानिवृत्त), न्यूरो सर्जन जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के उपचार हेतु सीजीएचएस दर एवं ईसीएचएस के संलग्नीकरण के संबंध में जानकारी साझा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को खोने का दर्द वही परिवार समझ सकता है जिसने अपना प्रियजन देश सेवा में समर्पित किया हो। उन्होंने कहा कि इस पीड़ा के साथ एक गौरव की भावना भी जुड़ी होती है, जो देश सेवा के लिए समर्पण एवं बलिदान की प्रेरणा देती है। सैनिक देश की सेवा में लगे रहते हैं कठिन समय में  देश की रक्षा करते है और हम शांति से रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक देव नन्दन दीक्षित, रामनरेश गुप्ता एवं अनिल गुप्ता को सम्मानित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

    *रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   रायपुर, 4 सितंबर 2026//…

    Read more

    जन्माष्टमी पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

    *श्याम मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना*   रायपुर, 4 सितंबर 2026/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात