Ro no D15139/23

बिहान योजना से बदली किस्मत- बकरी पालन ने उदकुंवर भानु को बनाया लखपति दीदी

 

सफलता से प्रभावित होकर खुद घर पहुंचे कलेक्टर, थपथपाई पीठ

रायपुर, 27 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव का एक बड़ा माध्यम साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की रहने वाली उदकुंवर भानु आज एक सफल व्यवसाय संचालित कर “लखपति दीदी” बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन उनकी लगन की खुले दिल से सराहना की।

*मजदूरी से लखपति दीदी तक का सफर*

कभी मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली उदकुंवर भानु के पास आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। कम शिक्षा और सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वर्ष 2017 में बिहान योजना के तहत जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ गईं।
योजना के तहत वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण लेकर वे आर्थिक रूप से जागरूक हुईं। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक निवेश निधि से 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता लेकर मात्र 5 बकरियों से अपना काम शुरू किया। पहली सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने 15 हजार रुपये का अतिरिक्त ऋण लिया और व्यवसाय को बड़ा रूप दिया।

बिहान मिशन की पशु सखी से मिले प्रशिक्षण की मदद से उन्होंने बकरियों के बेहतर प्रबंधन, पोषण और उपचार के गुर सीखे। उदकुंवर भानु के पास आज 29 बकरियां हैं, जिन्हें स्थानीय बाजारों में बेचकर वे सालाना एक लाख रुपये से अधिक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। भविष्य में वे अब मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने की भी तैयारी में हैं।

*कलेक्टर ने घर पहुंचकर की सराहना*

उदकुंवर की इस असाधारण मेहनत और आत्मनिर्भरता की कहानी जब जिला प्रशासन तक पहुंची, तो जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन स्वयं उनसे मिलने उनके कार्यस्थल और घर पहुंचे। कलेक्टर ने उनके गोटरी फार्म (बकरी पालन केंद्र) का अवलोकन किया और उनकी लगन की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है, बल्कि उनमें गजब का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी पैदा कर रही है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भी उदकुंवर की इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण का एक बेजोड़ और प्रेरणादायी उदाहरण बताया है। शासन के अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई और मजबूत दिशा मिल रही है।

  • Related Posts

    बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

      वन मंत्री  केदार कश्यप ने दी बधाई जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर, 27 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी…

    Read more

    04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

    अम्बिकापुर 27 मई 2026/  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आगामी 04 जून 2026 को प्री. डी.एल.एड. (Pri.D.El.Ed.26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। है। यह परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर…

    Read more

    NATIONAL

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी