Ro no D15139/23

सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद

*- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में आसानी से कराया ई-केवायसी*

 

*- गैस कनेक्शन मिलने से परिवार के सदस्यों के लिए झटपट भोजन हो रहा तैयार*

 

*- सरकार ने महिलाओं का रखा ध्यान, हुई समय की बचत, मिली धुएं से मुक्ति*

 

राजनांदगांव 27 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार सुमीन तारम, सुशीला मंडावी एवं पंचवती तारम के लिए सुखद रहा। छुरिया विकासखंड के दूरस्थ ग्राम जोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सुमीन तारम, सुशीला मंडावी एवं पंचवती तारम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए ई-केवायसी कराया। शिविर में तत्काल ई-केवायसी होने पर प्रसन्नता जाहिर की। श्रीमती पंचवती तारम ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से बहुत सुविधा मिली है। अब परिवार के सदस्यों के लिए झटपट भोजन तैयार हो जाता है। समय की बहुत बचत हुई है। पहले भोजन बनाने में बहुत समय लगता था। जंगल से लकड़ी लाने के बाद चूल्हे पर खाना पकाने से धुएं से आंखे लाल हो जाती थी। भोजन पकाने में भी बहुत समय लगता था। अब स्वास्थ्य भी अच्छा है और खाना भी जल्दी बन जाता है। उन्होंने बताया कि अब वे अपने लिए समय निकाल पाती है। जब भी समय मिलता है, थोड़ी देर के लिए टीवी देख लेती हंै। खेतों में कार्य करने के लिए भी समय पर चली जाती है।

श्रीमती सुशीला तारम ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का ई-केवायसी हो गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक उपहार की तरह है। भोजन जल्दी बनने से परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठ कर भोजन करते हैं। शिविर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे शिविर बहुत फायदेमंद है। यहां महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित विभिन्न प्रकार के कार्य शीघ्रता से हो रहे है। सुमीन तारम ने कहा कि गैस कनेक्शन मिलने का बहुत लाभ मिला और खाना तुरंत बन जाता है। जिससे घर में खुशी का माहौल है। तीनों हितग्राहियों ने तहेदिल से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं का ध्यान रखा है और इस योजना से उन्हें धुएं से मुक्ति मिल गई है।

  • Related Posts

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

      मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित होंगे उद्यमिता विकास केंद्र मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: ‘मेरे सपनों का भारत ’ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

      जिले के सभी विद्यालयों में निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं पुस्तक वाचन गतिविधियों का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत युवा पीढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल