Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान: ‘मेरे सपनों का भारत ’ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 
जिले के सभी विद्यालयों में निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं पुस्तक वाचन गतिविधियों का आयोजन
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
युवा पीढ़ी के विचारों और प्रयासों में देश को विकसित बनाने की ताकत- जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. झा

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सरगुजा जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विविध रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं पुस्तक वाचन जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित, समृद्ध, स्वच्छ और सशक्त भारत की अपनी कल्पनाओं को शब्दों, रंगों और विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

अभियान के तहत अम्बिकापुर विकासखंड के विद्यालयों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा, सहायक संचालक श्री रविशंकर तिवारी एवं श्रीमती पूनम पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों, रंगोलियों एवं प्रस्तुत विचारों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों में है देश को नई दिशा देने की क्षमताकृजिला शिक्षा अधिकारी

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों के विचारों, रचनात्मकता और सकारात्मक प्रयासों में समाज एवं देश में परिवर्तन लाने की क्षमता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ नवाचार, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान, विचार और कार्यों से भारत को विकसित देशों की श्रेणी में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रंगों और शब्दों में विद्यार्थियों ने उकेरा अपने सपनों का भारत
‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भविष्य के भारत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। पुस्तक वाचन गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन और पठन-पाठन के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

जिलेभर के विद्यालयों में उत्साहपूर्ण सहभागिता
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 19 सितम्बर को आयोजित गतिविधियों में जिले के विद्यालयों एवं विद्यार्थियों ने व्यापक सहभागिता की। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के 2,165 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता में 44,312 विद्यार्थी, भाषण प्रतियोगिता में 18,540 विद्यार्थी, रंगोली में 49,358 विद्यार्थी तथा निबंध प्रतियोगिता में 52,413 विद्यार्थियों की सहभागिता दर्ज की गई। इसी प्रकार पुस्तक वाचन गतिविधि में 1,08,250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही विकसित भारत की संकल्पना पर विचार करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने का अवसर मिला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है