Ro no D15139/23

हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पुख्ता इंतजाम

 जशपुरनगर 27 मई 2026/ जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। पारा 43 डिग्री के पार, बरामदे में बेड लगाकर हीट स्ट्रोक मरीजों का इलाज संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में हीट स्ट्रोक से बचाव एवं उपचार हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश जारी कर लू प्रभावित मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने कहा गया है। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जशपुर की भौगोलिक परिस्थितियों, विशेषकर पहाड़ी एवं वनांचल क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जिला अस्पताल एवं विकासखंड स्तर पर विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड
जिला चिकित्सालय जशपुर सहित पत्थलगांव, कुनकुरी, बगीचा, दुलदुला सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट रूम सक्रिय किए गए हैं। गंभीर रूप से लू प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु वातानुकूलित वार्डों में विशेष बाथ टब, आइस पैक, कूलर एवं अन्य कूलिंग उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों के शरीर का तापमान शीघ्र सामान्य किया जा सके।
दवाइयों एवं जीवन रक्षक सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण
दूरस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवाइयों एवं ड्रिप का पर्याप्त बफर स्टॉक अग्रिम रूप से उपलब्ध कराया गया है। वहीं मितानिनों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन एवं लू से प्रभावित मरीजों की पहचान कर तत्काल ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है।
हाट-बाजारों एवं मोबाइल हेल्थ यूनिट्स में विशेष व्यवस्था
जिले के साप्ताहिक हाट-बाजारों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति को देखते हुए पेयजल एवं ओआरएस वितरण के विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में संचालित मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को हीट स्ट्रोक से संबंधित आपातकालीन दवाइयों एवं कूलिंग पैक्स से सुसज्जित किया गया है।
जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के साथ समन्वय
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरीय निकायों के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंडों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ घर संचालित किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से लोगों को मोबाइल संदेश एवं मुनादी के माध्यम से लगातार सतर्क किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की आमजन से अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3रू30 बजे तक अत्यधिक गर्मी एवं तेज यूवी किरणों के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अथवा 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बारीउमराव की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

      दूर के हैंडपंप और लंबी कतारों से मिली मुक्ति, घर-आंगन में पहुंचा पानी तो ग्रामीणों के जीवन में आया सुकून रायपुर 19 सितंबर 2026/ जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान से बदली रसोई की तस्वीर, उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से दिलाई राहत

      स्वच्छ ईंधन से आसान हुआ रसोई का काम, बचा समय परिवार और बच्चों के लिए रायपुर , 19 सितंबर 2026/ घर की रसोई में रोजमर्रा की जरूरतों के बीच…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल