Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान से बदली रसोई की तस्वीर, उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से दिलाई राहत

 

स्वच्छ ईंधन से आसान हुआ रसोई का काम, बचा समय परिवार और बच्चों के लिए

रायपुर , 19 सितंबर 2026/ घर की रसोई में रोजमर्रा की जरूरतों के बीच स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता महिलाओं के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बलरामपुर जिले में ‘‘सेवा-मेरा योगदान’’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने जिले की अनेक महिलाओं की रसोई को धुएं से राहत देने के साथ उनके दैनिक जीवन में सुविधा और सहजता का नया अनुभव जोड़ा है।

बलरामपुर निवासी श्रीमती कांता सिंह और श्रीमती संगीता एक्का की कहानी इसी बदलाव की तस्वीर पेश करती है। पहले दोनों को खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधन पर निर्भर रहना पड़ता था। चूल्हे के धुएं और ईंधन की व्यवस्था में लगने वाले समय के कारण रसोई का काम कठिन होता था। उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन मिलने के बाद अब उनके लिए खाना बनाना आसान और सुविधाजनक हो गया है।

श्रीमती कांता सिंह बताती हैं कि गैस कनेक्शन मिलने से रसोई के काम में काफी सहजता आई है। पहले पारंपरिक ईंधन जुटाने और चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता था, लेकिन अब कम समय में भोजन तैयार हो जाता है। धुएं से भी राहत मिली है। वे कहती हैं कि उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन को सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित हो रही हैं।वहीं श्रीमती संगीता एक्का के लिए भी उज्ज्वला योजना का लाभ एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। वे बताती हैं कि पहले चूल्हे के धुएं के बीच खाना बनाने में काफी समय बीत जाता था, लेकिन अब एलपीजी से रसोई का काम जल्दी और आसानी से पूरा हो जाता है। बचा हुआ समय वे घर के अन्य कार्यों और बच्चों की पढ़ाई पर दे पा रही हैं। उनके अनुसार स्वच्छ ईंधन मिलने से परिवार के लिए भी सुविधा बढ़ी है।

गांव तक पहुंच रही सेवा, योजनाओं का लाभ हो रहा आसान

सेवा संकल्प अभियान की विशेषता यह है कि शासन की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अमला गांव-गांव पहुंच रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शिविरों और ग्राम स्तरीय भ्रमण के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें आवश्यक प्रक्रिया से जोड़कर लाभ दिलाया जा रहा है।श्रीमती कांता सिंह और श्रीमती संगीता एक्का को भी इसी प्रयास के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला।

इन दोनों महिलाओं के अनुभव बताते हैं कि जब जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर पात्र परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल एक सुविधा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पूरे परिवार के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा ने कांता सिंह और संगीता एक्का की रसोई को आसान बनाया है और सेवा संकल्प अभियान ने शासन की योजनाओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के संकल्प को जमीन पर साकार किया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जशपुर में हुआ लाइव वेबकास्ट

    जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन का जशपुर जिले में भी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप