Ro no D15139/23

कसपुर विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण अंचल को मिली नई ऊर्जा, सात गांवों में दूर हुई वोल्टेज समस्या

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने दिए निर्देश

 

धमतरी, 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत बेलारगांव क्षेत्र के ग्राम कसपुर में नव निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने नगरी प्रवास के दौरान विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों की जानकारी अधिकारियों से ली।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में पूर्व में लो-वोल्टेज अथवा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं रही हैं, उनकी विस्तृत सूची तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यकतानुसार तकनीकी सुधार एवं विस्तार कार्य समयबद्ध रूप से किए जाएं।

 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि कसपुर में स्थापित इस नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के सात गांवों तथा कसपुर के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या में उल्लेखनीय सुधार आया है। अब क्षेत्र में स्थिर वोल्टेज के साथ नियमित विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत व्यवस्था में सुधार से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों एवं छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बेहतर विद्युत व्यवस्था ग्रामीण विकास की आधारशिला है। इससे शिक्षा, सिंचाई, आजीविका और लघु उद्योगों को गति मिलती है तथा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री राठौर, उप संचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक