Ro no D15139/23

महानदी उद्गम क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

नगरी-सिहावा बनेगा धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र

महानदी संरक्षण अभियान से सजेगा नगरी-सिहावा क्षेत्र

 

धमतरी, 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नगरी विकासखंड के ग्राम फारसिया स्थित महामाया मंदिर परिसर में संचालित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्रीमती प्रीति दुर्गम सहित संबंधित अधिकारी । गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में सोलर लाइट स्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही तेवर ब्लॉक निर्माण, नारियल पौधरोपण, पार्क निर्माण, बैठने हेतु चेयर स्थापना सहित विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में मंदिर परिसर स्थित पवित्र कुंड की साफ-सफाई भी कराई गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुंड की आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा स्थल की धार्मिक गरिमा और आकर्षण बना रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा को जीवनदायिनी जलधारा प्रदान करने वाली महानदी का उद्गम क्षेत्र है। ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल के संरक्षण और विकास का अवसर मिलना गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा मेघा फाउंडेशन के सहयोग से लगभग 17 किलोमीटर क्षेत्र में महानदी स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान संचालित किया गया है। इसके अंतर्गत नदी तटों की सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु नारियल पौधरोपण भी किया गया है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि गणेश घाट संगम स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्थानीय किसानों एवं नागरिकों के साथ बैठक कर अतिरिक्त सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना विकास तथा पर्यटक सुविधाओं के विस्तार की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध नगरी-सिहावा क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि गणेश घाट संगम स्थल, गणेश्वर मंदिर एवं सप्तऋषि क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्थानीय नागरिकों से महानदी संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संवर्धन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही नगरी-सिहावा क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित करना है।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप